रायपुर : छत्तीसगढ़ के किसानों को लेकर छत्तीसगढ़ सरकार ने एक बड़ा तोहफा दिया है जो मुख्य रूप से राज्य के किसानों के लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राज्य के किसानों को खाद और उर्वरक के आवश्यकताओं की पूर्ति हेतु एक बड़ा आवंटन सुनिश्चित किया है जो राज्य के किसानों की उर्वरक और खाद की जरूरत को पूरा करेगा और राज्य में किसानों के लिए ज्यादा उपज भी सुनिश्चित हो सकेगी। छत्तीसगढ़ के किसानों उर्वरक और खाद से जुड़ी ज़रूरतें पूरी हो इसके लिए केंद्र सरकार से छत्तीसगढ़ सरकार को एक लक्ष्य मिला है जो मुख्य रूप से इस तरफ इशारा कर रहा है कि राज्य के किसानों की खाद और उर्वरक आपूर्ति को लेकर छत्तीसगढ़ सरकार और केंद्र सरकार के बीच एक मजबूत समझ विकसित हुई है।
15.55 मैटिक टन उर्वरक की आपूर्ति
छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए केंद्र सरकार की ओर से 15.55 लाख मैट्रिक टन खाद और उर्वरक की आपूर्ति को लेकर एक सोशल मीडिया पोस्ट में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने कुछ आंकड़े बताए हैं। यह पोस्ट छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री के आधिकारिक X Account से की गई है। किसानों के लिए यूरिया 7.25 लाख मैट्रिक टन, डीएपी 3 लाख मैट्रिक टन, एनपीके 2.5 लाख मैटिक टन, एसएसपी 2 लाख मैटिक टन और एमओपी 0.80 लाख मैट्रिक टन आवंटन की बात की गई है।
केंद्र से मजबूत रिश्ते से सौगात
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय केंद्र से छत्तीसगढ़ के मजबूत रिश्ते की वकालत करते रहे हैं और वर्तमान में छत्तीसगढ़ बीजेपी शासित राज्यों में से एक है जहां बीजेपी के मुताबिक डबल इंजन की सरकार है हालांकि इसका एक सीधा लाभ छत्तीसगढ़ के किसानों को मिल रहा है जिसकी सूचना छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर दी है।

