इस्लामाबाद : ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरागाची पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में दोबारा आ गए हैं और यह बेहद कम समय में हुआ है। अब्बास अरगाची 24 घंटे के भीतर ही ओमान की यात्रा से दोबारा वापस इस्लामाबाद आ गए हैं और इसे अब एक बार फिर से दुनिया भर में इस बात की चर्चा तेज हो गई है कि क्या ईरान और अमेरिका इस्लामाबाद में युद्ध विराम को लेकर एक डील करने वाले हैं।
विश्व भर में ईरान इजरायल और अमेरिका की जंग का असर
दुनिया भर में ईरान इजरायल और अमेरिका के बीच चल रही जंग से हालात बेहद खराब है खासकर ऊर्जा के क्षेत्र में लगातार और निश्चित बनी हुई है और क्रूड ऑयल और गैस का संकट लगातार दुनिया भर में नजर आ रहा है हालांकि अब जब ईरान के विदेश मंत्री दोबारा पाकिस्तान के इस्लामाबाद में आ गए हैं तो इससे यह चर्चा तेज हो गई है कि क्या समझौता होगा हालांकि अभी इसके संदर्भ में कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है जो इस बात की पुष्टि करता हो कि ईरान बातचीत के लिए मान गया है।
ट्रंप ने कहा जल्द खत्म होगी जंग
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप नाम सोशल मीडिया पर बात की जानकारी दी है कि जल्द ही ईरान और अमेरिका बातचीत करेंगे उसके बाद यह जंग समाप्त होगी हालांकि इस तरह का माहौल पहले भी बन चुका है लेकिन ईरान ने साफ तौर पर इस बात पर जोर दिया है कि अमेरिका स्टेट ऑफ़ होरमुज से जब तक ब्लोकेड खत्म नहीं करता है तब तक ईरान बातचीत के लिए नहीं बैठेगा हालांकि ट्रंप का बयान दुनिया भर में अनेक चीजों को प्रभावित करता है लेकिन यहां देखने वाली बात यह भी होगी कि ईरान क्या अपनी शर्तों से पीछे हटेगा और डोनाल्ड ट्रंप द्वारा किया गया था वह क्या सच साबित होगा।
ट्रम्प पर इनसाइडर ट्रेडिंग के आरोप
डोनाल्ड ट्रंप पर कई बार इनसाइडर ट्रेडिंग के आप भी लगे हैं जिसमें मुख्य रूप से शेयर मार्केट में बयानों से उसको प्रभावित करना है और मुनाफा कमाना है हालांकि इस बात की हम कोई पोस्ट नहीं करते हैं लेकिन विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स में इस तरह के दावे किए जाते रहे हैं और यह बात भी सत्य है कि जब भी ट्रंप का कोई बयान आता है अगर वह सकारात्मक रहता है तो शेयर मार्केट और दुनिया भर के बाजार पॉजिटिव होते हैं और अगर युद्ध को लेकर कोई नकारात्मक बयान आता है तो दुनिया भर के मार्केट क्रैश हो जाते हैं।

