By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
न्यूज़मोडन्यूज़मोडन्यूज़मोड
  • होम
  • राष्ट्रीय
    राष्ट्रीयShow More
    क्या Vijay की TVK दोहराएगी AAP जैसा राजनीतिक इतिहास? स्टारडम बनाम ग्राउंड राजनीति की असली चुनौती
    May 8, 2026
    लद्दाख में 5 नए जिलों का ऐलान, अब कुल 7 जिले होंगे
    April 27, 2026
    बंगाल में Narendra Modi का बड़ा चुनावी संदेश: “वोट दीजिए, TMC से मुक्ति दिलाएंगे”
    April 27, 2026
    Arvind Kejriwal का अदालत में पेश होने से इनकार, कहा—“अब न्याय की उम्मीद नहीं
    April 27, 2026
    देश में बदले UPI के नियम? क्या अब हर बार देना होगा शुल्क
    April 2, 2026
  • शिक्षा
    शिक्षाShow More
  • अंतरराष्ट्रीय
    अंतरराष्ट्रीयShow More
    ईरान के विदेश मंत्री पहुंचे इस्लामाबाद, ट्रंप ने कहा समाप्त होगा युद्ध जल्द
    April 26, 2026
    ट्रम्प के भाषण से सोने चांदी की कीमतों पर बड़ा असर, निवेशकों में हाहाकार
    April 2, 2026
  • एंटरटेनमेंट
    एंटरटेनमेंटShow More
    प्रख्यात फोटोग्राफर रघु राय का निधन, 83 की उम्र में ली अंतिम सांस
    April 26, 2026
  • राजनीति
    राजनीतिShow More
    अविश्वास प्रस्ताव पर CM साय का जवाब: ‘जनता का विश्वास हमारी सबसे बड़ी ताकत, विकास की रफ्तार जारी रहेगी’
    July 18, 2026
    West Bengal New CM 2026 LIVE: Suvendu Adhikari होंगे बंगाल के नए मुख्यमंत्री, कल ब्रिगेड ग्राउंड में शपथ ग्रहण
    May 8, 2026
    क्या Vijay की TVK दोहराएगी AAP जैसा राजनीतिक इतिहास? स्टारडम बनाम ग्राउंड राजनीति की असली चुनौती
    May 8, 2026
    दिल्ली में Mahua Moitra के खिलाफ FIR, AI वीडियो विवाद से चुनावी माहौल गरम
    April 29, 2026
    बंगाल वोटिंग से पहले EC का सख्त एक्शन, ‘सिंघम’ विवाद के बीच अधिकारियों का तबादला
    April 29, 2026
  • खेल
    खेलShow More
    IPL 2026: Prince Yadav ने Virat Kohli को किया डक पर बोल्ड, विराट की सलाह उन्हीं पर पड़ी भारी
    May 8, 2026
    IPL 2026: Rajasthan Royals की धमाकेदार वापसी, 200+ रन चेज कर Punjab Kings की विनिंग स्ट्रीक तोड़ी
    April 29, 2026
    IPL 2026: Sunil Narine की फिरकी और Rinku Singh का तूफान, सुपर ओवर में Kolkata Knight Riders की यादगार जीत
    April 27, 2026
Reading: जनसंख्या स्थिरीकरण पखवाड़ा : जशपुर में परिवार नियोजन के प्रति जागरूकता अभियान तेज
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
न्यूज़मोडन्यूज़मोड
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • शिक्षा
  • एंटरटेनमेंट
  • राजनीति
  • खेल
  • Home
Have an existing account? Sign In
Follow US
न्यूज़मोड > All News > जनसंख्या स्थिरीकरण पखवाड़ा : जशपुर में परिवार नियोजन के प्रति जागरूकता अभियान तेज
All News

जनसंख्या स्थिरीकरण पखवाड़ा : जशपुर में परिवार नियोजन के प्रति जागरूकता अभियान तेज

Pawan Tiwari
Last updated: July 14, 2026 1:59 pm
By
Pawan Tiwari
3 Min Read
Share
SHARE

जनसंख्या स्थिरीकरण पखवाड़ारू जशपुर में परिवार नियोजन के प्रति जागरूकता अभियान तेज

जागरूकता रथ रवाना, सास-बहू सम्मेलन और जनजागरूकता कार्यक्रमों के जरिए दिया जाएगा स्वस्थ परिवार का संदेश

रायपुर, 14 जुलाई 2026

जशपुर जिले में स्वस्थ एवं खुशहाल परिवार की अवधारणा को सशक्त बनाने के उद्देश्य से 11 से 18 जुलाई तक जनसंख्या स्थिरीकरण पखवाड़ा मनाया जा रहा है। अभियान के तहत जिलेभर में परिवार नियोजन के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि परिवार नियोजन के महत्व को घर-घर तक पहुंचाया जाए तथा इससे जुड़ी भ्रांतियों को दूर कर अधिक से अधिक लोगों को जागरूक किया जाए।
इसी क्रम में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जी.एस. जात्रा ने जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रथ जिले के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में भ्रमण कर परिवार नियोजन, सुरक्षित मातृत्व, जनसंख्या स्थिरीकरण तथा उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाएगा।

‘जब बच्चे में हो सही अंतराल, परिवार बने स्वस्थ और खुशहाल’
इस वर्ष अभियान की थीम जब बच्चे में हो सही अंतराल, परिवार बने स्वस्थ और खुशहाल रखी गई है। डॉ. जात्रा ने बताया कि अभियान का उद्देश्य दंपतियों को गर्भधारण के उचित समय, दो बच्चों के बीच कम से कम तीन वर्ष का सुरक्षित अंतराल रखने तथा परिवार नियोजन के विभिन्न विकल्पों के प्रति जागरूक करना है। इससे मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य बेहतर होने के साथ परिवार की आर्थिक एवं सामाजिक स्थिति भी मजबूत होती है।
अभियान के दौरान जिले के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों एवं आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में सास-बहू सम्मेलन, परामर्श शिविर और विभिन्न जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन आयोजनों के माध्यम से परिवार नियोजन से जुड़ी भ्रांतियों का निराकरण करते हुए योग्य दंपतियों को उपलब्ध सेवाओं एवं उनके लाभों की जानकारी दी जाएगी।

परिवार नियोजन के सभी साधन निःशुल्क उपलब्ध
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जिले के सभी शासकीय स्वास्थ्य संस्थानों में परिवार नियोजन के स्थायी एवं अस्थायी साधन पूरी तरह निःशुल्क उपलब्ध हैं। इनमें कॉपर-टी, अंतरा इंजेक्शन, गर्भनिरोधक गोलियां (छाया एवं माला-एन) तथा निरोध शामिल हैं। इच्छुक दंपतियों को प्रशिक्षित स्वास्थ्यकर्मियों द्वारा आवश्यक परामर्श एवं सेवाएं भी प्रदान की जा रही हैं।

पुरुष नसबंदी पर 3,000 रुपये का प्रोत्साहन
परिवार नियोजन को बढ़ावा देने के लिए सरकार द्वारा पुरुष नसबंदी कराने वाले हितग्राहियों को 3,000 रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाती है। जनसंख्या स्थिरीकरण पखवाड़े के दौरान 11 से 18 जुलाई तक जिला चिकित्सालय जशपुर एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पत्थलगांव में प्रतिदिन पुरुष नसबंदी की सुविधा उपलब्ध रहेगी।
स्वास्थ्य विभाग ने जिले के सभी योग्य दंपतियों से अपील की है कि वे परिवार नियोजन अपनाकर स्वस्थ, सुरक्षित और खुशहाल परिवार के निर्माण में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें तथा शासन द्वारा उपलब्ध निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।

Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article प्राकृतिक आपदा के तीन मामलों में मृतकों के परिजनों को 12 लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत
Next Article छत्तीसगढ़ बना देश का पहला राज्य, विधानसभा से पास हुआ Ease of Doing Business कानून; कांग्रेस ने उठाए सवाल
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
WhatsAppFollow
Google NewsFollow

Latest News

अविश्वास प्रस्ताव पर CM साय का जवाब: ‘जनता का विश्वास हमारी सबसे बड़ी ताकत, विकास की रफ्तार जारी रहेगी’
All News छत्तीसगढ़ राजनीति
छत्तीसगढ़ बना देश का पहला राज्य, विधानसभा से पास हुआ Ease of Doing Business कानून; कांग्रेस ने उठाए सवाल
All News छत्तीसगढ़
प्राकृतिक आपदा के तीन मामलों में मृतकों के परिजनों को 12 लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत
All News छत्तीसगढ़
विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर CM साय की अपील: “बाल श्रम मुक्त भारत के निर्माण का लें संकल्प
All News

न्यूज़मोड़ का संकल्प है आप तक हर वक्त खबर पहुंचाना जो आपके लिए जानना आवश्यक है। हर खबर हर अपडेट समय पर और केवल लक्ष्य एक की आपको सच्ची खबरें मिले…

Quick Link

  • About Us
  • Contact Us
  • Donate Us
  • Report Issue
  • Career

Important Links

  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Advertisement Policy
  • Legal & Regulations
  • Disclaimer

Get News Alerts

Install our Web App to easy access latest news and all other contents.

© Newsmod - All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?